शुक्रवार, 27 नवंबर 2009

राशी फल

बताएं Twitter Delicious Facebook कल 28 नवंबर 2009 शनिवार का पंचांग संवत शुभकृत 2066, शके 1931 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, मार्गशीर्षमास शुक्लपक्ष एकादशी 19 घंटे 16 मिनट तक, तत्पश्चात द्वादशी, रेवती नक्षत्र 29 घंटे 20 मिनट तक, तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र सिद्धि योग 13 घंटे 8 मिनट तक, तत्पश्चात व्यतिपात योग मीन में चंद्रमा 29 घंटे 20 मिनट तक तत्पश्चात मेष में।


पर्व एवं त्यौहार: मोक्षदा एकादशी

विशेष: पंचक 29 घंटे 20 मिनट तक

आज का राहुकाल:प्रात: 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक

ग्रह स्थिति आज:- 27 नवंबर 2009 शुक्रवार मार्गशीर्षमास शुक्लपक्ष दशमी का राशिफल मेष

व्यवसाय की व्यस्तता रहेगी, आर्थिक मामलों में जोखिम न उठायें। लोभ की स्थिति कष्टकारी होगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहे। नेत्र व उदर विकार की संभावना, पारिवारिक समस्या कष्टकारी हो सकती है। वृष

विवाह समारोह में हिस्सेदारी लेंगे, व्यावसायिक व्यस्तता रहेगी। संबंधों में निकटता का अहसास करेगे, ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। यात्रा की संभावना है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, ईश्वर के प्रति आस्था रहेगी। मिथुन

अप्रिय समाचार मिल सकते है। वाहन या भवन की समस्या आ सकती है। त्वचा या उदर विकार की संभावना है। विरोधी सक्रिय रहेगे। व्यावसायिक मामलों में असावधानी मंहगी पड़ सकती है। कर्क

शिक्षा प्रतियोगिता में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। बहुप्रतीक्षित कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। यात्रा सुखद व लाभप्रद होगी। सिंह

पारिवारिक उत्सव में व्यस्त रहेगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। निजी संबंध में प्रगाढ़ता आयेगी। रुपये पैसे में सावधानी अपेक्षित है। हानि होने की आशंका है। कन्या

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक प्रयास परिवर्तन की दिशा में हितकर होगा। नया स्थान नए लोग आपके लिए लाभदायी होंगे। तुला

स्वकर्मी या किसी रिश्तेदार से पीड़ा मिल सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठायें पारिवारिक तनाव भी रहेगा, फिर भी कोरा अहंकार अपने आपको धोखा देता रहेगा। आर्थिक प्रदर्शन हितकर नहीं है। वृश्चिक

सूर्य, बुध, शुक्र की युति आपमें नया उत्साह व जोश उत्पन्न करेगा। सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी। बौद्धिक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। धनु

निजी संबंधों में निकटता आयेगी, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। मकर

उपहार, सम्मान का योग है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी, यात्रा भी संभव है। कुंभ

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। भौतिक सुख साधनों में व्यय अधिक होगा। सहयोगी जनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। व्यावसायिक व्यस्तता के बावजूद मन प्रसन्न रहेगा। मीन

बहुप्रतीक्षित कार्य के सम्पन्न होने से आप में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होगे। धन, सम्मान में वृद्धि होगी। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: