शुक्रवार, 27 नवंबर 2009

कतरने





ओबामा ने पहली बार भारत को शक्ति माना



24 Nov 2009, 2329 hrs IST,भाषा

प्रिन्ट ईमेल Discuss शेयर सेव कमेन्ट टेक्स्ट:



वॉशिंगटन ।। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर भारत को एक शक्ति बताया। उन्होंन

े कहा कि भारत परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने और परमाणु हथियार मुक्त दुनिया के साझे नडरिए में अमेरिका का पूरी तरह साझीदार हो सकता है।



ओबामा ने अपने प्रशासन के पहले सरकारी मेहमान के तौर पर वाइट हाउस में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के भाषणों में परमाणु जगत की बात आई। ओबामा ने कहा कि शक्तियों के तौर पर हम दुनिया के सबसे घातक हथियारों के प्रसार को रोकने में, खुली परमाणु सामग्री को आतंकवादियों से सुरक्षित रखने में और बिना परमाणु हथियारों की दुनिया के साझे नजरिए में पूरी तरह भागीदार बन सकते हैं।



मनमोहन सिंह ने कहा कि हमें आतंकवाद से लड़ने, अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और एक परमाणु हथियार मुक्त दुनिया की तरफ बढ़ने की चुनौतियों को ध्यान देने में सहयोग करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: