सोमवार, 15 मार्च 2010

धर्म और मोक्ष धर्म

धर्म और मोक्ष धर्म

धर्म और मोक्ष धर्म उस बहुदलीय पुष्प की तरह है, जो अर्थ और काम रूपी पंखुडि़यों को सुनियोजित करके मोक्ष-सौरभ बिखेरता है। धर्म इहलोक का नियमन करके परलोक के साथ मन को जोड़ता है। प्रवृत्तिपरक और निवृत्तिपरक विचारों का एक समन्वित प्रयास है धर्म। भारतीय चिंतन परंपरा में धर्म, अर्थ और काम को त्रिवर्ग की संज्ञा दी गई है। त्रिवर्ग इहलोक का पुरुषार्थ है। मनुष्य में जीवन जीने की कला यहीं से आती है। हमारे यहां धर्म को ज्ञान का पर्याय कहा गया है। इस दृष्टि से धर्म मनुष्य का विशिष्ट गुण है। महाभारत की स्पष्ट घोषणा है कि बुद्धिमान लोग त्रिवर्ग को पाने की चेष्टा करते हैं। यदि उनमें से एक ही सुलभ हो तो वे धर्म को ही चुनते हैं, क्योंकि धर्म के बिना अर्थ और काम कतई पालनीय नहीं है: धर्मादर्थश्च कामश्च स किमर्थ न सेव्यते। भारतीय आचारमीमांसा की मान्यता है कि धर्म जीवन का प्रस्थान बिंदु है और मोक्ष गंतव्य बिंदु। सर्वप्रथम शांत वातावरण में सुधी गुरु की कृपा-छाया के तले धर्मशास्त्र का सजग अध्ययन होना चाहिए। धार्मिक मूल्यों को आत्मसात् करने के उपरांत गृहस्थाश्रम में प्रवेश की अनुमति होनी चाहिए। जिसे धर्म का बोध नहीं होगा वह कदाचार के सहारे विपुल धन का संग्रह करेगा और तुच्छ कामनाओं की तृप्ति में धन का अपव्यय करेगा। हमारा धर्मशास्त्र धर्म के प्रखर प्रकाश में धनार्जन की अनुमति देता है और लोकसंग्रह के भाव से जीवन में धन के सदुपयोग की शिक्षा देता है। धर्म उस फिटकरी के सदृश है,जो भोगवाद में निहित वासना को साफ कर देता है और क‌र्त्तव्य कर्म में मनुष्य को नियोजित करता है। इसी तरह वैराग्यवाद में अकर्मता से उसे पृथक कर निष्कामता की ओर प्रवृत्त करता है। यही कर्म में अकर्म और अकर्म में कर्म देखने की कला है, जिसे भगवद्गीता में निष्काम कर्मयोग कहा गया है। भोगवाद का कर्म और वैराग्यवाद की निष्कामता के योग से निष्काम कर्म की धारणा विकसित होती है, जो साधक को मोक्ष की यात्रा करा देती है। संसार मोक्ष के मार्ग में बाधक न होकर साधक है। केवल धर्म के स्निग्ध प्रकाश में संसार के साथ जीवन जीने की कला विकसित कर ली जाए। अनासक्त भाव में आते ही साधक संसार के झंझावात में बुझे हुए दीपक की तरह शांत खड़ा रहता है। यही जीवन्मुक्ति है-निर्वाण है।

धर्म के नाम पर अत्याचार

धर्म के नाम पर अत्याचार


 
2009 में धर्म का नए तरीके से दोहन किया गया एक और जहाँ उसे बाजारवाद के चलते बेचा गया, वहीं उसके माध्यम से आतंक और धर्मांतरण के नए-नए रूप विकसित किए गए। राजनीतिज्ञ, कट्टरपंथी और तथाकथित धार्मिक लोग अच्छे शब्दों में गंदा खेल खेलते रहे। अब राजनीति और आतंक का धर्म से गहरा ताल्लुक हो चला है।

यह कहना कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, अब हास्यास्पद ही लगता है। विभिन्नता में भी एकता है यह नारा भी अब चुभने लगा है। भारत में कोई भी सरकार रही हो, उसने भारत की समस्याओं के हल पर गंभीरता से विचार और कार्यवाही कभी नहीं की। गैर-जिम्मेदार राजनीति के चलते हर वर्ष सम्याएँ बढ़ती गई।

धर्म को लेकर कट्टरता तो 2008 में ज्यादा देखने को मिली, लेकिन 2009 में धार्मिक कट्टरता का नया रूप देखने को मिला। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में जहाँ हिंदू, बौद्ध, ईसाई और सिख लड़कियों से जबरन विवाह करने के मामले प्रकाश में आए, वहीं भारतीय राज्य केरल के 'लव जेहाद' की गूंज भारतीय संसद में भी सुनाई दी। इस्लामिक कट्टरता का सिर्फ यही भयानक रूप देखने को नहीं मिला, खुद मुसलमानों पर भी पाकिस्तान और बांग्लादेश में धर्म के नाम पर अत्याचार किए गए।

पंजाब में डेरा सच्चा सौदा का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है। राख के नीचे आग अभी भी सुलग रही है, ऐसे में 7 दिसंबर 2009 में दिव्यज्योति संगठन के आशुतोष महाराज के सत्संग को लेकर लुधियाना को सिख कट्टरपंथियों की तलवारों ने लहुलुहान कर दिया। सिखों का आरोप है कि आशुतोष महाराज सिख गुरुओं के खिलाफ गलत प्रचार कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि वे रामायण और गुरुग्रंथ साहिब की समानता की बात करते हैं। लुधियाना की हिंसा के खिलाफ दमदमी टक्साल और संत समाज ने भी पंजाब बंद का ऐलान किया था।

सिख समाज भी आपस में लड़-झगड़ रहे हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को हरियाणा की सरकार और सिखों ने कहा है कि हमें अब हरियाणा की अलग शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चाहिए। सितंबर में हरियाणा के लिए अलग एसजीपीसी की माँग कर रहे सिख नेताओं ने जब कुरुक्षेत्र के प्रतिष्ठित छठी पातशाही गुरुद्वारा की जिम्मेदारी संभाल ली तो इस पर शीर्ष निकाय एसजीपीसी ने इसका कड़ा विरोध किया। बस इसी बात को लेकर पंजाब में हिंसक झड़पे होती रही। यह मामला चल ही रहा था कि राजस्थान के सिखों ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिन रहना अस्वीकार कर दिया है।

एक दूसरे मामले की बात करें मालेगाँव विस्फोट का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है कि अक्टूबर माह में दीपावली उत्सव की पूर्व संध्या पर गोवा के मडगाँव शहर में हुए विस्फोट का आरोप हिंदू दक्षिण पंथी संगठन सनातन संस्था पर मड़ा गया। सनातन संस्था ने इस विस्फोट की घटना से खुद को अलग करते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश बताया, लेकिन पुलिस का कहना है कि सनातन संस्था की गतिविधियों के केंद्र रामनाथी गाँव स्थित आश्रम से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

अब हम बात करते हैं इस्लामिक कट्टरता की, मई माह में तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ जारी आक्रामक अभियान के कारण अफगानिस्तान और स्वात घाटी से बेघर हुए हिंदू और सिख परिवार पाकिस्तान के पंजाब के सरकारी शिविरों में ठहरे थे, लेकिन अब वे कहाँ हैं ये किसी को पता नहीं। एक प्रतिनिधि मंडल अनुसार उक्त शिविरों में लगभग 3100 प्रवासी परिवार थे, जिनमें से 468 सिख परिवार थे।

पाकिस्तान और बांग्लादेश में कई वर्षों से जारी इस्लामिक हिंसा और अत्याचार के चलते लाखों हिंदुओं ने पाकिस्तान छोड़कर भारत में शरण ले रखी है जिन्हें भारतीय नागरिकता देने का मुद्दा इस साल भी अधर में अटका रहा, लेकिन उन हिंदुओं का क्या,जिन्होंने इस्लाम के डर से 'कबूल है' कह दिया।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के कई ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में इस वर्ष से एक नए तरह का ‍जिहाद चल रहा है, जो हिंदू बहुल इलाके हैं, उनकी स्त्री और भूमि को हड़पा जा रहा है। मानवाधिकार संगठन इस मामले पर चुप है। चुप तो वहाँ की सरकार भी है और भारत सरकार तो इस मामले में धृतराष्ट्र की भूमिका में ही नजर आती है।

बांग्लादेश में वर्ष 2001 के चुनाव के बाद हुई हिंसा के कारण आज भी वहाँ के बचे हुए हिंदू, बौद्ध और ईसाई समाज के नागरिकों में दहशत का माहौल है। उक्त चुनाव के बाद बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध, ईसाई सब दूसरे दर्जे के नागरिक हो गए हैं। हिंदुओं से भेदभाव और उनका दमन जारी है, जबकि भारत के पूर्वोत्तर में बांग्लादेश से आकर बस गए मुसलमानों ने वहाँ के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ दिया है। उन्होंने पूरे वर्ष भर छुटपुट हिंसा को अंजाम देकर वहाँ के स्थानीय नागरिकों का जीना दुभर कर रखा है।

असम में सक्रिय 38 गुटों में से करीब 17 गुट बांग्लादेशी मुसलमानों के हैं। घोषित तौर पर इनकी कमान भले ही किसी के भी हाथ में हो, लेकिन उनमें अहम भूमिका बांग्लादेशी मुसलमानों की ही है। ये असम के कई इलाकों में जबरन वसूली करते हैं। इन्हें हरकत उल जिहादी इस्लामी (हूजी) का पूरा समर्थन है। इन आतंकवादी संगठनों ने पूरे राज्य में जाल फैला लिया है। हर जगह उनके 'स्लीपर सेल' मौजूद हैं। 2009 में पूर्वोत्तर में जितने भी विस्फोट हुए उन सभी में 'हूजी' की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।

2008 की हिंसा में सुरक्षाकर्मी सहित 1415 लोग मारे गए थे। पूर्वोत्तर के राज्यों में असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम एवं मणिपुर शामिल हैं। 2009 के आँकड़े अभी आना बाकी है। असम में अभी अक्टूबर में ही एक बम धमाके में छह लोगों की मौत हो गई थी। फिर नवंबर में असम के नलबाड़ी में हुए बम धमाकों में सात लोग मारे गए। इस तरह पूरे पूर्वोत्तर राज्य में हर मह छोटे और बड़े बम धमाके होते रहे हैं।

स्टोन कैंसर : देश के हजारों साल पुराने मंदिरों और मठों को जहाँ एक ओर कट्टरपंथ के चलते क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, वहीं कोणार्क के सूर्य मंदिर, पुराने स्मारक, अशोक का स्तंभ, मंडोर की समाधियाँ, बेंगु का माताजी का मंदिर, खजराओं के मंदिर आदि सभी सीलन और खुरचन का शिकार हो गए है। इसी क्षरण के चलते उन्हें स्टोन कैंसर की बीमारी से ग्रस्त माना जाने लगा है। उक्त धार्मिक पुरा संपदाओं के संबंध में 2009 में पुरात्व विभाग की नींद खुली तो अब इनकी देखरेख की योजना बना रही है।

बाबा और गुरु : जहाँ एक ओर सुदर्शन क्रिया को करने के लिए नए नेटवर्क के चलते उनकी ग्रहक संख्या में इजाफा हुआ है, वहीं योग के प्रति बढ़ती रुचि का परिणाम यह हुआ कि बाबा रामदेव सहित अन्य नवागत योग-गुरुओं की चल पड़ी है। दूसरी और इस वर्ष फिर जोर-शोर के साथ तरुण सागर जी कड़वे प्रवचन कहते हुए देखे गए।

जून में श्रीश्री रविशंकर को स्जेंट इस्ज्वान विश्वविद्‍यालय हंगरी ने अपने सर्वोच्च सम्मान 'प्रोफेसर हॉनोरिस कॉजा' (मानद प्रोफेसर) से सम्मानित किया। रविशंकरजी विश्वविद्‍यालय द्वारा आयोजित 10वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्‍य वक्ता थे। इस अवसर पर विश्वविद्‍यालय के उप-डाइरेक्टर प्रो. डॉ. लैस्जलो हॉरनॉक ने उन्हें इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा।
संबंधित जानकारी खोजें

रविवार, 7 मार्च 2010

सत्संग सुनने के लिए यहाँ पधारे

सत्संग सुनने के लिए यहाँ पधारे :-http://hariomgroup.googlepages.com/latestsatsang

संत शिरोमणि परम पूज्य श्री आसारामजी बापू के अमृत वचन :-    ना कि भगवानके वचन यह विशेष व्यक्ति के द्वारा उचारित वचन हैं अपनी बुधी के घोड़े दोडाइए आपको इसमें स्वार्थ की बू आये गी |
मन के कहेने में बुध्दी सहायक बन जाती और मन इन्द्रियों के कहेने पे चले तो बुध्दी कमजोर है ..लेकिन विकारी माहोल के समय भी परमात्म प्रसादजा मति है तो बुध्दी मजबूत है....और ऐसी भगवत प्रसाद-जा मति के बिना दुःख नही मिट सकता..!हजारो वर्ष की तपस्या कर ले , हजारो शीर्षासन कर ले , करोडो अब्जो रूपया इकठ्ठा कर ले... लेकिन दुःख नही मिट सकता...यहाँ तक की भगवान साथ में खड़े है तो भी दुःख नही मिट सकता..... अर्जुन का दुःख नही मिटा था...भगवान के दर्शन हो जाते तो भी दुःख नही मिटता.. ..जब भगवान ने गीता का सत्संग दिया तो अर्जुन का दुःख मिटा..
इसलिए जो सत्संग करता है, करने-कराने में भागीदार होता है , वो अपना और अपने ७ पीढियों का कल्याण कर लेता है...सत्संग में आने के लिए और सत्संग समझने के लिए जीवन में व्रत की आवश्यकता है...

यह वचन हैं बापू आसा राम के ७ पिडियों के कल्याण हेतु कोन सत्संग को नही चाहता ,सभी चाहें गे परन्तु बापू जो सत्संग कर के दिखाते हैं उसका स्वरूप भाषण के माहोल जेसा होता है. जहां बापू जोबोलें आपको सुनना ही होगा .श्रवण की उस घड़ी जो प्रश्न आप के मन में उठें उन के जवाब बापू नही दें गे .सत्संग यानि सच का साथ ,सच का साथ तभी होगा जब वहीं समस्त जिज्ञासाओं का समा-धान हो अन्यथा भाषण है जिसमे राशन नही है  

शनिवार, 27 फ़रवरी 2010

मूर्तिपूजा

मूर्तिपूजा

ज्यादातर हिन्दू भगवान की मूर्तियों द्वारा पूजा करते हैं। उनके लिये मूर्ति एक आसान सा साधन है, जिसमें कि एक ही निराकार ईश्वर को किसी भी मनचाहे सुन्दर रूप में देखा जा सकता है। हिन्दू लोग वास्तव में पत्थर और लोहे की पूजा नहीं करते, जैसा कि कुछ लोग समझते हैं। मूर्तियाँ हिन्दुओं के लिये ईश्वर की भक्ति करने के लिये एक साधन मात्र हैं। हिन्दु धर्म मे किसी भी वस्तु की पुजा की जा सकती है।हिन्दू लोग प्राण प्रतिष्ट मूर्तियों क़ी पूजा करते हैं .किन्तु जड़ पदार्थों क़ी भी पूजा करते हैं .
हिन्दू धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार पूजा क़ी अलग अलग प्धतियां वर्णित हैं .मानसिक पूजा .का भी विधान है .जिसमे मन इतना रम जाता है क़ि उठते -बैठते -सोते जागते ,खाते-पीते,आँखे खोलते -मूंदते.उस ईश्वर की मूर्ति की क्षवी मस्त्शिक में घुमा करती है .मूर्ति पूजा इस लिए भी आवश्यक हो जाती हे कि मानसिक पूजा को सुद्रिड (मजबूत )किया जासके 
जेसे >यदि किसी व्यक्ति से कहा जावे बॉम्बे तो उसी समय बॉम्बे की क्षवी दिमाग में घूम जाती है .ठीक इसी प्रकार यदि प्रारम्भ में मूर्ति पूजा की जावे तो उस मूर्ति की  क्षवी दिमाग में उकर आती है .अतः मूर्ति पूजा का विधान होगया .इतना ही नही लेला मजनू की पूजा को मुला जी की पूजा से बेहतर इसी लिए माना गया कि उस के दिमाग में लैला के अतिरिक्त और कुछ था ही नहीं .हिन्दू सनातन धर्म में इसलिए भी मूर्ति पूजा को महत्व दिया गया है .वह भी देव स्थानों ,तीर्थ स्थानों ,मन्दिरों में .सनातन धर्म तो मन को मन्दिर ही मानता है जहां कोई जीवित मूर्ति .जड़ मूर्ति ना हो उसे पूजने का विधान नही है .ऐसे समय-परिस्थिति में काल्पनिक पूजा का विधान होता है

हिन्दू धर्म

हिन्दू धर्म प्रवेशद्वार

Religion symbol.PNG   Mahamantra.svg   JainismSymbol.PNG   SriYantra construct.svgहिन्दू धर्म       हिन्दू त्यौहार       हिन्दू पँचांगEmblem of Ayyavazhi.jpg   HinduismSymbol.PNG   Brosen sritilaka.png   Religion2 symbol.PNG

HinduSwastika.svg
हिन्दू धर्म (संस्कृत: सनातन धर्म) विश्व के सभी बड़े धर्मों में सबसे पुराना धर्म है । यह वेदों पर आधारित धर्म है जो अपने अन्दर कई अलग-अलग उपासना पद्धतियाँ, मत, सम्प्रदाय, और दर्शन समेटे हुए है। हिन्दू धर्म विज्ञान के नियम पर आधरित जीवन शैली है। यह अत्यन्त लचीला एवं उदार धर्म है। ये दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है, पर इसके ज़्यादातर उपासक भारत में हैं और विश्व का सबसे ज्यादा हिन्दुओं का प्रतिशत नेपाल में है । नेपाल विश्व का एक मात्र आधुनिक हिन्दू राष्ट्र था (नेपाल के लोकतान्त्रिक आंदोलन के पश्चाक का अंतरिम संविधान में किसी भी धर्म को राष्ट्र धर्म घोषित नहीं किया गया है। नेपाल हिन्दू राष्ट्र होने या ना होने का अंतिम फैसला संविधान सभा के चुनाव से निर्वाचित विधायक करेंगे)। हालाँकि इसमें कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, लेकिन असल में ये एकेश्वरवादी धर्म है। हिन्दी में इस धर्म को सनातन धर्म अथवा वैदिक धर्म भी कहते हैं। इंडोनेशिया में इस धर्म का औपचारिक नाम "हिन्दु आगम" है।

बदलें  

चयनित लेख

वर्ण व्यवस्था हिन्दू धर्म में प्राचीन काल से चले आ रहे सामाजिक गठन का अंग है, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोगों का काम निर्धारित होता था । इन लोगों की संतानों के कार्य भी इन्हीं पर निर्भर करते थे तथा विभिन्न प्रकार के कार्यों के अनुसार बने ऐसे समुदायों को जाति या वर्ण कहा जाता था । प्राचीन भारतीय समाज क्षत्रिय, ब्राह्मण, वैश्य तथा शूद्र वर्णों में विभाजित था ।क्षत्रिय शासन,युद्ध तथा राज्य के कार्यों के उत्तरदायी थे जबकि ब्राह्मणों का कार्य शास्त्र अध्ययन, वेदपाठ तथा यज्ञ कराना होता था वैश्यों का काम व्यापार तथा शूद्रों का काम सेवा प्रदान करना होता था । प्राचीन काल में यह सब संतुलित था तथा सामाजिक संगठन की दक्षता बढ़ानो के काम आता था। पर कालान्तर में ऊँच-नीच के भेदभाव तथा आर्थिक स्थिति बदलने के कारण इससे विभिन्न वर्णों के बीच दूरिया बढ़ीं । आज आरक्षण के कारण विभिन्न वर्णों के बीच अलग सा रिश्ता बनता जा रहा है । कहा जाता है कि हिटलर भारतीय वर्ण व्यवस्था से बहुत प्रभावित हुआ था । पूर्ण लेख पढ़ें
बदलें  

चयनित देव/असुर

शिव की मूर्ति
शिव ईश्वर का रूप हैं। हिन्दू धर्म के प्रमुख देवताओं में से हैं । वेद में इनका नाम रुद्र है। यह व्यक्ति की चेतना के अन्तर्यामी हैं।
इनकी अर्धाङ्गिनी (शक्ति) का नाम पार्वती है। इनके पुत्र स्कन्द और गणेश हैं। शिव अधिक्तर चित्रों में योगी के रूप में देखे जाते हैं और उनकी पूजा लिंग के रूप में की जाती है । भगवान शिव को संहार का देवता कहा जाता है ।
बदलें  

क्या आप जानते हैं?

बदलें  

चयनित उक्ति

श्रीमद्भग्वदगीता के अनुसार "
सहस्र-युग अहर-यद ब्रह्मणो विदुः

", अर्थात ब्रह्मा का एक दिवस = 1000 महायुग. इसके अनुसार ब्रह्मा का एक दिवस = 4 अरब 32 खरब सौर वर्ष. इसी प्रकार इतनी ही अवधि ब्रह्मा की रात्रि की भी है।

बदलें  

चयनित चित्र

राधा का एक राजस्थानी चित्र

बदलें  

चयनित व्यक्ति

चैतन्य महाप्रभु(1486-1533) भक्तिकाल के प्रमुख कवियों में से एक हैं। इन्होंने वैष्णवों के गौड़ीय संप्रदाय की आधारशिला रखी। भजन गायकी की एक नयी शैली को जन्म दिया तथा राजनैतिक अस्थिरता के दिनों में हिंदू मुस्लिम एकता की सद्भावना को बल दिया, जाति-पांत, ऊंच-नीच की भावना को दूर करने की शिक्षा दी तथा विलुप्त वृंदावन को फिर से बसाया और अपने जीवन का अंतिम भाग वहीं व्यतीत किया। चैतन्य महाप्रभु का जन्म सन १४८६ की फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को पश्चिम बंगाल के नवद्वीप (नादिया) नामक उस गांव में हुआ, जिसे अब मायापुर कहा जाता है। यपि बाल्यावस्था में इनका नाम विश्वंभर था, परंतु सभी इन्हें निमाई कहकर पुकारते थे। गौरवर्ण का होने के कारण लोग इन्हें गौरांग, गौर हरि, गौर सुंदर आदि भी कहते थे। चैतन्य महाप्रभु के द्वारा गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय की आधारशिला रखी गई। उनके द्वारा प्रारंभ किए गए महामंत्र नाम संकीर्तन का अत्यंत व्यापक व सकारात्मक प्रभाव आज पश्चिमी जगत तक में है। इनके पिता का नाम जगन्नाथ मिश्र व मां का नाम शचि देवी था। निमाई बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा संपन्न थे। साथ ही, अत्यंत सरल, सुंदर व भावुक भी थे। इनके द्वारा की गई लीलाओं को देखकर हर कोई हतप्रभ हो जाता था।

बदलें  

विषय

बदलें  

हिन्दू पर्व एवं त्यौहार

बदलें  

हिन्दु देवी देवता एवं लेख

बदलें  

प्राचीन हिन्दू मापन


बदलें  

हिन्दू भूगोल

बदलें  

श्रेणियां


बदलें  

संबंधित प्रवेशद्वार

बदलें  

संबंधित विकिमीडिया

बदलें  

कार्य जो आप कर सकते हैं

Nuvola apps kwrite.png
  • लेख बढ़ायें जो यथार्थ में आवश्यक हो। जो पृष्ठ अभी उपेक्षित हैं, उन्हें कुछ बढ़ायें।